1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. School student dispute

उप्र में स्कूली छात्र ने चौथी कक्षा के छात्र को चाकू मारा

School student dispute
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक मामूली विवाद को लेकर एक स्कूली छात्र ने चौथी कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया। चाकू मारने वाला 8 वर्षीय छात्र फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश चल रही है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित आमिर (9) पर मंगलवार को तीसरी कक्षा के छात्र ने हमला किया, जब वह जलालाबाद शहर में स्कूल से अपने घर लौट रहा था।

जलालाबाद पुलिस चौकी के प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि गंभीर हालत में आमिर को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आमिर को चाकू मारने वाला 8 वर्षीय छात्र फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश चल रही है।
अगला लेख
ISRO ने Chandrayaan 2 को लेकर किया Tweet, देशवासियों को कहा- Thank you