राधिका यादव मर्डर केस : बेस्ट फ्रेंड ने वीडियो में खोले कई राज, जानिए क्या कहा?
हिमांशिका ने वीडियो में बताया कि हम बेस्ट फ्रेंड थे। हम पिछले 8-10 साल से बहुत क्लोज थे। मैंने उसको अब खो दिया है। वीडियो का मुख्य कारण यही है कि आप लोग सब जान पाओ कि राधिका यादव कौन थी?
उसने कहा कि राधिका को फोटो शूट कराना और वीडियो बनाना बहुत पसंद था। उसका गीत 'कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको...' एक नॉर्मल वीडियो थी। इस पिता ने इस वीडियो के लिए उसे इजाजत दी थी। हालांकि बाद में उसका यह शौक भी खत्म हो गया।
राधिका की तरह ही टेनिस खिलाड़ी हिमांशिका का दावा है किया कि हम और राधिका 2012-13 में साथ में ट्रैवल भी करते थे। आपस में भी कई सारे मैच खेले हैं। लव जिहाद के बारे में बात हो रही है। लेकिन वो किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। अपने परिजन के साथ ही रहती थी। किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ।
हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका एक बहुत अच्छी ट्रेनर थीं, बच्चे भी उसे बहुत पसंद करते थे। उसके घर से अकेदमी 50 मीटर दूर थी और वह टाइम पर ही आती जाती थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें