शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Online Workshop on Study Smart, Not Hard
Last Modified: मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 (20:12 IST)

'स्मार्ट तरीके से पढाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं' विषय पर आनलाइन वर्कशॉप

Khandelwal Samaj
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर की और से महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया एवं उनकी टीम के सदस्यों की और से 'स्मार्ट तरीके से पढाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं' विषय पर आनलाइन वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूंगावाले), संजीव कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष ने बधाई दी। 
 
वर्कशॉप के संयोजक एवं महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया ने बताया कि यह वर्कशॉप समाज के कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप मे अखिल भारत वर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गैंगटोक के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, राजकीय बालिका पीजी महाविद्यालय, विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी, उज्जैन के सोसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर (डॉ) दिनेश चंद्र भूखमारिया, डॉ. जेबी सिंह ग्रुप ऑफ स्कूल, पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, छतीसगढ़ के अकादमिक निदेशक, अभिषेक दूसाद वक्ता के तौर पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने स्मार्ट तरीके से पढाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं  एवं सब-थीम, परीक्षा की प्रभावी तरीके से तैयारी, स्मार्ट स्टडी तकनीक, टाइम एंड स्ट्रेस प्रबंधन, सफलता के लिए जीवन कौशल पर विभिन्न उदाहरण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
 
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, प्रधानमंत्री, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, गंगाराम खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष, राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका, पत्रिका के सह-प्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल, महासभा युवा इकाई के मीडिया संयोजक अर्पित गुप्ता उज्जैन एवं गूगल मीट सहयोगी रतनदीप खंडेलवाल, ब्रजमोहन वैध, नंदकिशोर फरसोईया, राजेश तम्बोलिया, शंकर ताम्बी, सचिन बडाया, पंकज रावत, अनुराग पितलिया, सौरभ ताम्बी, सौरभ दुसाद, डॉ अंशुल खुटेटा, ओमप्रकाश कूलवाल्, प्रतीक फरसोईया, अंकेश तम्बोलिया, विकास काठ, यश कट्टा, प्रियंक धोकरिया, केशव देव आकड, राहुल डगायच, राहुल गुप्ता, अमित बड़गोती, अर्पित गुप्ता, सीए गौरव डांस, रोहित गुप्ता, यश बैद, शुभम गुप्ता, अंकित बड़गोती, अविनाश काठ, अंकित बडाया, अमित जसोरिया, गौरव मचीवाल, अतुल ताम्बी, मयंक झालानी, श्री कांत सामरिया, त्रिपूर् गोटेवाला  व कार्यकारिणी सदस्यगण, संयोजकगण, महासभा, जयपुर सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से विद्यार्थी, अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य, समाज के कर्मठ कार्यकर्ता सहित समाज के शिक्षाविद एवं समाज के लोगों ने भाग उत्साह पूर्वक भाग लिया।