1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Members of Khandelwal community from Chomoo participated in Khandelwal Vaishya Mahakumbh
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (06:31 IST)

खंडेलवाल वेश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद खंडेलवाल समाज के लोगों ने की शिरकत

Rajasthan News
श्री खंडेलवाल वेश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट खंडेलवाल वेश्य धाम खंडेला धाम खंडेला मे आयोजित खंडेलवाल वेश्य महाकुंभ मै राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले की चोमू नगर परिषद के खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष जुगल किशोर डंगायाच के नेतृत्व मे खंडेलवाल समाज के शिक्षाविद एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक सिक्किम के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, रामबाबू रावत, मनोज मेठी, कृष्ण अवतार दूसाद, हनुमान डंगायाच, भगवान  सहाय डंगायाच, नवल किशोर साकुनीया, राधा मोहन खंडेलवाल, कैलाश दुसाद, सीमा मेठी, सविता रावत,  निर्मला डंगायाच, लता दुसाद, वीशाखा दुसाद, सुशीला दुसाद, अंजू खंडेलवाल, मुन्नी डंगायाच, अंकिता  डंगायाच, आशा गुप्ता, सुमन साकुनीया सहित करीब 30 से अधिक महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों, सदस्यों ने शिरकत की! 
 
इस अवसर पर सभी ने खंडेलवाल समाज की सामाजिक गतिविधियों मे सकरात्मक रूप से आगे भी इसी प्रकार से भाग लेने का संकल्प किया! सभी ने खंडेला धाम मे खंडेलवाल वेश्य समाज की 72 गोत्र की समस्त देवियो का मन्दिर मे जाकर पूजन अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की! इसके साथ ही खंडेला धाम मे बने भव्य गणेश मन्दिर, शिव मन्दिर, हनुमान मन्दिर के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया! इस अवसर पर सभी ने खंडेलवाल समाज के देश के कोने कोने से आये खंडेलवाल समाज के लोगो को इस पावन आयोजन की बधाई दी एवं इस स्नेह मिलन के माध्यम से देश ही नहीं अपितु विश्व मे खंडेलवाल समाज की प्रतिभाओ की और से शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, सहित विभिन्न  छेत्रों मे किये जा रहे सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यो का गहन मंथन किया! 
 
इसके साथ ही सभी ने समाज के विकास का पुरजोर समर्थन किया! चोमू नगर परिषद से खंडेलवाल समाज के आये सभी समाज बंधुओ ने समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया! सभी ने समाज मे सकरात्मक गतिविधियों को बढ़ाने, समाज मे युवाओं को प्रोत्साहित करने, महिलाओ को समाज की गतिविधियों मे आगे लाने, महिला सशक्तिकरण, समाज के लोगों को शत प्रतिशत शिक्षित करने जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की!
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
मां तुलसी की भक्ति से मोक्ष संभव : प्रो. रावत