सम्बंधित जानकारी
- तनाव के बीच ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी, रूस को अमेरिका-चीन में टकराव का डर
- Monsoon Session : महंगाई पर वित्तमंत्री का राज्यसभा में जवाब, 'कीमतों में वृद्धि की बात से कोई इनकार नहीं कर रहा
- ताइवान के एयर डिफेंस जोन में पहुंची नैंसी पेलोसी, चीन की चेतावनी के बीच 22 विमान कर रहे हैं एस्कॉर्ट
- पाकिस्तान: अवैध चंदे के आरोप में बैन हो सकती है इमरान खान की पार्टी
- आजादी का 75वां जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं भारत की इन खास जगहों पर
लोमहर्षक घटना में अंधविश्वास के चलते भतीजी का गला काटा
डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चितरी थानांतर्गत झिंझवा फला गांव में रविवार रात दशामाता व्रत पर्व के दौरान एक 14 साल की किशोरी ने तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया और वहां सो रही अपनी 7 साल की भतीजी पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।
थानाधिकारी गोविन्द सिंह के अनुसार चीतरी झिंझवा फला में हरियाली अमावस्या के दिन से दशामाता की प्रतिमा स्थापना कर रोजाना सुबह शाम पूजा-अर्चना चल रही और रविवार को रोज की तरह दशामाता की पूजा आरती का कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा।
इसी दौरान 15 साल की किशोरी हाथों में तलवार लेकर माता का भाव आना बताते हुए लोगों से कहने लगी कि मैं सबको मार डालूंगी। यह कहते हुए तलवार लेकर घर आंगन में दौड़ने लगी और उसने भाई और पिता पर भी वार किया। इस दौरान उसी घर में सुरेश की 7 साल की बेटी घर के अंदर सोई हुई थी। किशोरी उसके पास गई और उसे घसीटते हुए मकान के दूसरे हिस्से में ले जाकर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। इधर पुलिस ने आरोपी किशोरी को डिटेन कर लिया है। बांसवाड़ा से एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
