dharma sangrah

क्या 'आचमन' के लायक बचेगी नर्मदा...

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (13:45 IST)
इस बार कम बारिश के कारण नर्मदा कई स्थानों पर गर्मी आने से पहले ही सूख गई है, वहीं कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली यह नदी गंदगी और प्रदूषण की चपेट में है। मंडलेश्वर के आसपास भी नदी में काफी गंदगी है। शहरों के निकट नर्मदी नदी कचरे और गंदगी के कारण प्रदूषित है। आश्चर्य की बात तो यह है कि मध्यप्रदेश का एक बड़ा हिस्सा नर्मदा के जल पर आश्रित है। साथ ही पड़ोसी राज्य गुजरात भी नर्मदा के जल का दोहन करना है। कई स्थान ऐसे भी हैं जहां लोग अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए नर्मदा में नदी में अस्थि विसर्जन करते हैं। साथ ही पूजा सामग्री भी विसर्जित करते हैं। यह भी नदी के प्रदूषण की बड़ी वजह माना जाता है। 
 
यह आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं : एक जानकारी के मुताबिक नर्मदा कई स्थानों पर गर्मी से पहले ही सूखने लगी है। सरदार सरोवर खाली हो चुका है। मुख्य जलाशय नर्मदा बांध का जल स्तर लगभग 112 मीटर के स्तर पर पर चुका है, जबकि बांध का न्यूनतम स्तर 110.7 मीटर रहना जरूरी है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी 2017 में नर्मदा सेवा यात्रा निकालकर नदी के तटों का भ्रमण कर चुके हैं। लगभग 150 दिनों तक चली इस यात्रा में नर्मदा किनारे सफाई पर भी जोर दिया गया था।  
नर्मदा एक नजर : नर्मदा नदी को रेवा के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों में गंगा और नर्मदा को पापनाशिनी और मोक्ष प्रदायिनी कहा जाता है। को यह मध्य भारत प्रमुख नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है।

साथ ही यह गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। इसे मध्यप्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है। गुजरात राज्य को भी नर्मदा का जल प्राप्त होता है। नर्मदा अपने उद्गम से पश्चिम की ओर बहकर खंभात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर मिलती है।

महाकाल पर्वत के अमरकंटक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। जबलपुर के निकट भेड़ाघाट का नर्मदा जलप्रपात काफी प्रसिद्ध है। इस नदी के किनारे अमरकंटक, नेमावर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, महेश्वर आदि प्रसिद्ध तीर्थस्थान हैं, जहां काफी दूर-दूर से श्रद्‍धालु यात्री आते रहते हैं। 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

अगला लेख