1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MPboard12thclassresult
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 मई 2016 (19:50 IST)

मप्र के कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित

mp board class 12 result
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार का परीक्षा परिणाम 73.94 % रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में 7.21 % बेहतर है। घोषित परिणामों में मंडला के  सम्यक जैन मेरिट लिस्ट में टॉप पर रहे। दूसरा स्थान भी मंडला के हिस्से में ही आया। 
 
इस परीक्षा में 66.90 लाख विद्यार्थी शामिल हुई थे। मेरिट लिस्ट के पहले दो स्थानों पर मंडला के छात्रों ने बाजी मारी। सम्यक जैन ने 500 अंकों में से 488 अंक अर्जित किए। यहीं के दूसरे छात्र आशुतोष सिंह 500 में 487 अंकों के साथ मेरिट में दूसरे स्थान पर आए।

इस बार भी हमेशा की तरह लड़कियां कुल प्रतिशत के मामले में लड़कों से आगे निकल गई। परीक्षा परिणाम में 78.71 प्रतिशत लड़कियां तथा 62.23 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए।