श्रीनगर। कश्मीर में जनजीवन के पटरी पर लौटने के संकेत मिल रहे हैं। सार्वजनिक यातायात के ज्यादातर वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं जबकि कुछ स्थानों पर बाजार और अधिक समय तक खुल रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि श्रीनगर में अंतर-जिला संपर्क बहाल हो गया है...