ramcharitmanas
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kozhikode

केरल के माकपा कार्यालय में लगाई आग

Kozhikode
कोझीकोड। केरल के कोझीकोड में माकपा कार्यलय में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि देर रात 3 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि माकपा के छौदानौर ब्लॉक समिति कार्यालय में आग लगी और इसके बाद उन्होंने अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कोई भी कार्यालय में मौजूद नहीं था तथा पार्टी कार्यालय आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और इमारत के अंदर मौजूद फाइलें नष्ट हो गईं। 
 
स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन एवं बचावकर्मियों ने आग को बुझाया। माकपा नेता ने कहा कि उन्हें इस घटना में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की आशंका है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
शंकरसिंह वाघेला बोले, कांग्रेस ने 24 घंटे पहले ही निकाल दिया