biodatamaker
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir

कश्मीर के गुरेज में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

Kashmir
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरेज सेक्टर के कुंदलवान जंगल में बुधवार शाम आतंकवादियों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
 
सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपे आतंकवादियों से सुबह आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाए सुरक्षाबलों पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। 
 
सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ऐसे फ्री मिलेगा आपको जियो का फीचर फोन