सम्बंधित जानकारी
- राहतभरी खबर, अगले 5-6 दिनों तक दिल्ली में नहीं चलेगी लू
- खरगोन में तनाव के बीच तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, पलायन की खबरों का गृहमंत्री ने किया खंडन, अलर्ट मोड पर पूरा मध्यप्रदेश
- बड़े शेयरों के लाभ से सेंसेक्स करीब 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,600 के पार
- सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी में जहर सोखते लोगों को जानकारी तक नहीं
- DGCA का स्पाइसजेट को बड़ा झटका, 90 पायलटों के 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक
डिलीवरी बॉय के प्रति पेश की मानवता की मिसाल, लोगों ने की 1.90 लाख की मदद
भीलवाड़ा। एक साइकल चलाकर अपनी आजीविका चलाने वाले डिलीवरी बॉय की लोगों द्वारा मदद किए जाने की यह अनोखी कहानी है। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के आदित्य ने जोमैटो से एक ड्रिंक ऑर्डर की थी। गर्मी के कहर से कोल्ड ड्रिंक गर्म न हो जाए, इसलिए डिलीवरी बॉय ने साइकल चलाकर ही ड्रिंक को टाइम पर डिलीवर कर दिया।
आदित्य ने जोमैटो डिलीवरी बॉय दुर्गाशंकर मीणा की ऐसी मेहनत और शिद्दत देख उसकी मदद करने के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लिया। लोगों ने भी दुर्गा मीणा की मदद करने में ऐसी रुचि दिखाई कि केवल 3 घंटों में ही करीब 1 लाख 90 हजार रुपए इकट्ठा हो गए। इसके बाद आदित्य दुर्गा मीणा को उनकी पसंद की बाइक दिलवाने शोरूम गए और उनकी बाइक खरीदने की इच्छा पूरी की।
