suvichar
✕

डेरा प्रमुख के खिलाफ निर्णय आने से पहले हरियाणा में धारा 144

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (12:55 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से जुड़े एक मामले में 25 अगस्त को फैसला आने की संभावना से पहले अधिकारियों ने हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया है और फतेहाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू रविवार को सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए हिसार में थे। वे शनिवार को सिरसा जिले में थे। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सीबीआई की एक अदालत द्वारा 25 अगस्त को फैसला देने से पहले राज्य में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है और किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। केंद्र ने भी अर्द्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सिरसा, फतेहाबाद और पंचकुला जिलों पर है, जहां खासतौर पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनात की गई है। संधू ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों से छोटी से छोटी घटना की भी अनदेखी नहीं करने को कहा गया है।
 
डीजीपी ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। हरियाणा और पंजाब के अलावा उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में डेरा के अनुयायी हैं। संधू ने कहा कि बातचीत के जरिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जा रही है और उनसे सहयोग मांगा गया है।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा कि फतेहाबाद जिले में जिला प्रशासन ने शनिवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 21 अगस्त तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी। हिसार जिले में निषेधाज्ञा 24 अगस्त को लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां रविवार को खोजी कुत्तों के दस्ते और बम निष्क्रिय दस्ते के साथ गहन तलाशी ली गई। (भाषा)

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख