भूकंप के झटकों से दहला लेह, दहशत में घरों से निकले लोग
नई दिल्ली। लेह में गुरुवार देर रात 12.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी। भूकंप का केंद्र लेह के लद्दाख से 206 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की तरफ था।
इससे पहले पिछले महीने 13 सितंबर को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी।An earthquake of magnitude 3.8 occurred in ENE of Leh, Ladakh, around 12:30 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/svVkHQF0vY
— ANI (@ANI) October 7, 2021

