शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya may meet with Shankaracharya Avimukteshwaranand
Last Updated :प्रयागराज (उप्र) , रविवार, 25 जनवरी 2026 (18:07 IST)

क्‍या अविमुक्तेश्वरानंद को मनाने का है प्‍लान, शंकराचार्य से मुलाकात कर सकते हैं डिप्टी CM मौर्य

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya's visit to Prayagraj : उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शाम प्रयागराज दौरे पर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। खबरों के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल उप मुख्‍यमंत्री मौर्य का माघ मेला भ्रमण का कोई प्रस्ताव नहीं है, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सभी की नजरें उप मुख्यमंत्री के प्रयागराज दौरे पर टिकी हुई हैं।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शाम प्रयागराज दौरे पर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। खबरों के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर सकते हैं।
फिलहाल उप मुख्‍यमंत्री मौर्य का माघ मेला भ्रमण का कोई प्रस्ताव नहीं है, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सभी की नजरें उप मुख्यमंत्री के प्रयागराज दौरे पर टिकी हुई हैं। 
 
इससे पहले उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अनशन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने अनशन खत्म करने के लिए विनती की थी। अधिकारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। प्रयागराज पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री मौर्य पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
दूसरी ओर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का धरना लगातार आठवें दिन जारी है। वह माघ मेले में त्रिवेणी मार्ग पर स्थित अपने शिविर के सामने धरने पर बैठे हैं। बड़ी संख्या में साधु-संत और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उनका दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर शनिवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगाए। शिविर के प्रभारी पंकज पांडेय वे थाना कल्पवासी मेला क्षेत्र में तहरीर दी है। शंकराचार्य शिविर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जारी किए गए हैं, जिनमें कुछ लोग नारे लगाते दिखाई व सुनाई दे रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अयातुल्ला खामेनेई को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, तेहरान के भूमिगत बंकर को बनाया ठिकाना