सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में राहत, 21000 से 6000 के करीब आया Corona का दैनिक आंकड़ा
- दिल्ली में घट रहे हैं Corona केस, 12527 नए मामले, 24 और लोगों की मौत
- अगले 12 माह में रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था, भारतीय सीईओ ने जताई उम्मीद
- देश में कोरोना टीकाकरण 157.20 करोड़ के पार, 70 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई जांच
- फ्रांस के इस नए ‘वायरस कानून’ की वजह से पब्लिक प्लेस पर प्रतिबंध, अनवैक्सीनेटिड लोगों की एंट्री बैन, लोग विरोध में उतरे
हिमालयी पेड़ से खत्म होगा Corona, जानिए क्या है इसका नाम...
वैज्ञानिकों ने बुरांश पेड़ के फूलों की पंखुड़ियों में ऐसे फाइटोकेमिकल्स की पहचान की है, जो शरीर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड 19 के वायरस को रोकने में सक्षम होगा। हालांकि इसकी पंखुड़ियों का सेवन स्थानीय आबादी स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों के लिए विभिन्न रूपों में करती है।
खबरों के अनुसार, आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी), नई दिल्ली के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर बुरांश के रसायनों के अर्क का वैज्ञानिक परीक्षण किया है। इस टीम ने हिमालयी बुरांश की पंखुड़ियों में इन रसायनों का पता लगाया है।
आईसीजीईबी के वैज्ञानिक डॉ. रंजन नंदा ने कहा, हमने इस बुरांश की पंखुड़ियों के रसायनों की जांच की है और इसे कोविड वायरस के खिलाफ काफी हद तक कारगर पाया गया है। बुरांश की पंखुड़ियों को गर्म पानी में रखने पर निकले इसके अर्क में क्विनिक एसिड और अन्य उत्पाद भरपूर पाए गए।
गौरतलब है कि इन फूलों को विभिन्न जिलों में आमतौर पर बुरांश, ब्रास, बुरस या बराह के फूल के नाम से जाना जाता है। इससे कई लोकल उत्पाद तैयार होते हैं, जिसमें स्क्वेश, जैम आदि शामिल हैं।
