सम्बंधित जानकारी
- निम पर्वतारोहियों ने किया कमाल, माणा में 11 अनचढ़ी और अनाम चोटियों पर फतह पाई
- उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े
- CEC ने रालम गांववासियों को सराहा, ITBP का भी जताया आभार
- 6000 मीटर की ऊंचाई पर फंसे विदेशी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला, 3 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
- भू कानून पर CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान, जमीन का दुरुपयोग करने वालों पर कसेगा शिकंजा
CM धामी ने देहरादून में रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया
uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को देहरादून में रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया।
पवेलियन ग्राउंड में भारत रत्न पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धामी ने कहा कि सरदार पटेल अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया और उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर ही होता है लेकिन इस बार दिवाली का संयोग होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुरूप इसका आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया।
लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय एकता को समर्पित "ओपन रन फॉर यूनिटी" क्रॉस कंट्री दौड़ का फ्लैग ऑफ़ किया। साथ ही इस दौड़ में स्वयं भी सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 29, 2024
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने… pic.twitter.com/PQ4jf6vJP2
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, और अटूट समर्पण से 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया और हमें एक ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
