1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह से वह सीधे वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर व काशी कोतवाल काल भैरव के दर्शन-पूजन किए। नए वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा वाराणसी दौरा है। 
 

मुख्यमंत्री ने की लोक कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की। 
 

मुख्यमंत्री योगी ने काशी के मंदिर व मणिकर्णिका घाट को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना 

पिछले एक-दो दिनों से सोशल मीडिया पर काशी के मंदिर व मणिकर्णिका घाट को तोड़ने के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं आरोपों का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री खुद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने इन वीडियो की सत्यता को सिरे से खारिज करते हुए कहा, यहां पर पिछले 11 वर्षों में हुए समग्र विकास की परियोजना को बाधित करने के लिए जो साजिशें रची जा रही हैं और जिस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है, इसके बारे में सही तथ्य जनता के सामने आ सकें, इसीलिए मुझे आज यहां पर आना पड़ा।

उन्होंने कहा कि काशी के प्रति हर सनातन धर्मावलंबी व हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है, लेकिन स्वतंत्र भारत में काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था, काशी का जो विकास होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। पिछले 11 वर्षों में काशी एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक व सांकृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन कर रही है और भौतिक विकास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को भी प्राप्त कर रही है। 
 

मुख्यमंत्री ने दर्शन करने आए भक्तों का किया अभिवादन 

मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में नन्हे बच्चों को देख उनका हाल पूछा और चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने दर्शन करने आए भक्तों का अभिवादन भी किया। 
 
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
IndiGo पर DGCA लगाया 22.20 करोड़ का जुर्माना, विमान कैंसिल को लेकर बड़ी कार्रवाई, 3 लाख से ज्यादा यात्री हुए थे परेशान