गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CCTV footage of Nikki Yadav entering home emerges She was killed hours later
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (20:10 IST)

मौत से पहले सामने आया निक्की यादव का आखिरी CCTV फुटेज, प्रेमी साहिल ने कबूला गुनाह

मौत से पहले सामने आया निक्की यादव का आखिरी CCTV फुटेज, प्रेमी साहिल ने कबूला गुनाह - CCTV footage of Nikki Yadav entering home emerges She was killed hours later
नई दिल्ली। Delhi murder case : CCTV footage of Nikki Yadav श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद अब निक्की यादव हत्याकांड (Nikki Yadav Murder Case) सामने आया है। हत्याकांड के आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच निक्की का आखिरी वीडियो (Nikki Yadav Last Video) सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में निक्की अपने फ्लैट के सीढ़ियों में नजर आ रही हैं। 
 
निक्की से जुड़ा यह सीसीटीवी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है‍ कि थोड़ी देर बाद उसकी बेहरमी से हत्या कर दी जाएगी। 
निक्की की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके 24 साल के प्रेमी साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस ने सामने कबूल किया है कि 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात को उसने निक्की की हत्या की थी।

हत्या के बाद शव को छिपाया : हत्या के बाद निक्की के बॉयफ्रेंड साहिल ने उसका शव मित्राऊं गांव के पास अपने ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया था।

मंगलवार को निक्की की बॉडी ढाबे की फ्रिज से बरामद की गई। इसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
निक्की को पता चल गया था कि साहिल किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। उसने अपनी सगाई या शादी की बात निक्की को नहीं बताई थी। इसे लेकर दोनों के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई थी। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Aero India में हुए 80 हजार करोड़ रुपए के 266 करार, 700 रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल