शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Case against AAP MLA Naresh Yadav
Written By
Last Modified: पटियाला , रविवार, 3 जुलाई 2016 (10:40 IST)

आप विधायक नरेश यादव पर दंगा भड़काने का मामला

आप विधायक नरेश यादव पर दंगा भड़काने का मामला - Case against AAP MLA Naresh Yadav
पटियाला। पंजाब के मलेरकोटला में हुए एक धार्मिक ग्रंथ के अपमान के दोषी विजय कुमार ने दावा किया कि उसने पैसों के लालच में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव पर यह काम किया था। विजय कुमार के बयान के बाद आप विधायक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
मीडिया से बात करते हुए दोषी विजय कुमार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए महरौली से आप विधायक नरेश यादव को जिम्मेदार बताया। उसने कहा कि वह नरेश कुमार यादव को पहले से जानता था और अपने बिजनेस में घाटा खाने के बाद उसे पैसों की जरूरत थी जिसके लिए नरेश यादव ने मोटी रकम देने के बदले उसे इस घटना को अंजाम देने को कहा। इस पर उसने पैसों के लालच में नरेश यादव के कहने पर ही इस घटना को अंजाम दिया।
 
विजय कुमार के इस खुलासे के बाद आम आदमी विधायक नरेश यादव ने इसे साजिश करार दिया है। नरेश यादव ने कहा कि कि जब देशभर में हर संप्रदाय से हमें समर्थन मिल रहा है तो हम ऐसा क्यों करेंगे। उन्होंने अकाली और भाजपा पर भी निशाने साधते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ एक ही पार्टी कर सकती है।
 
वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उल्लेखीय है कि मलेरकोटला में हुई हिंसा का आरोपी विजय कुमार पहले वीएचपी और आरएसएस से भी जुड़ा रहा है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से पंजाब के तीन दिन के दौरे पर जाने वाले हैं। वे यहां पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में बाढ़ में 30 मरे, 35 घायल