1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. रैली के लिए BJP अध्यक्ष ने बदलवाया रास्ता, वीडियो हुआ वायरल

BJP president | रैली के लिए BJP अध्यक्ष ने बदलवाया रास्ता, वीडियो हुआ वायरल

BJP President
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक रैली के दौरान भाजपा अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने भीड़ में फंसी एंबुलेंस को रास्‍ता देने की बजाय उसे दूसरे रास्‍ते से जाने के लिए कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर रैली को बाधित करने का आरोप लगा दिया। घोष ने कहा तृणमूल कांग्रेस ने रैली में बाधा डालने के लिए यह रणनीति बनाई है।

वीडियो में दिखाई रहा है कि घोष यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यहां हजारों लोग बैठे हुए हैं, एंबुलेंस का रास्‍ता बदल दीजिए। वे (टीएमसी) जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। इस रैली को बाधित करने के लिए यह उनकी रणनीति है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्‍तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी जहां नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैलियां कर रही है, टीएमसी इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा