सम्बंधित जानकारी
- नहीं बुझी सरिस्का के जंगलों में लगी भीषण आग, वन्य जीवों का गांवों की ओर पलायन
- गुरुग्राम में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद में मचा बवाल, बस फूंकी
- केस दर्ज हुआ तो महिला डॉक्टर ने दी जान, राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल
- श्रीनगर में रात भर चली मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
- Uttarakhand ministers portfolio : उत्तराखंड में भी मंत्रालयों का बंटवारा, धामी के पास 23 विभाग, सतपाल महाराज को मिला PWD
अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा के गुंडों ने की तोड़फोड़
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई।
इस बीच आप नेता रविंदर बालियान ने कू पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के गुंडों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया, मुख्यमंत्री के घर के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरियर और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए। भाजपा आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए कदम को देखकर बौखला गई है।
