मंगलवार, 24 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amarnath
Written By
Last Modified: जम्मू , सोमवार, 17 अगस्त 2015 (12:47 IST)

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Amarnath
जम्मू। अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर के लिए सोमवार को 85 श्रद्धालुओं का एक जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 2 बसों में सवार होकर 50 साधु, 30 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा रवाना हुए।

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का यह जत्था सोमवार शाम पहलगाम और बालताल पहुंचेगा।

रविवार को तक 3 लाख 47 हजार 336 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। (भाषा)