1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. airplane Shit hurts woman

विमान के टॉयलेट से गिरा मल, महिला घायल

airplane
सागर। एक आश्चर्यजनक घटना में घर में बैठी महिला उस समय घायल हो गई जब आसमान में उड़ रहे विमान के टॉयलेट में से गेंद के बराबर बर्फ का टुकड़ा गिरकर उसके कंधे पर लगा। बताया जा रहा है कि यह विमान से गिरा बर्फ के रूप में जमा हुआ मल-मूत्र है।
 
17 दिसंबर को मध्‍यप्रदेश के सागर के आमखोह गांव में हुई इस घटना के बाद एविएशन वैज्ञानिकों की नजर अब इस गांव पर है। उनका मानना है कि यह बॉल जैसी दिखने वाली बर्फनुमा चीज किसी प्लेन के टॉयलेट से गिरा जमा हुआ मल-मूत्र है।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें प्लेन से कुछ गिरने पर कोई व्यक्ति घायल हुआ हो। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में घायल हुई महिला इसलिए जिंदा बच गई क्‍योंकि बर्फ का यह टुकड़ा सीधे उन पर गिरने से पहले छत में टकराकर टूट गया था।
 
विशेषज्ञों के अनुसार, टाइलट से लीक होने वाला मल-मूत्र जिस ऊंचाई पर उड़ता है, वहां का तापमान बेहद कम होने की वजह से बर्फ में बदल जाता है।