सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड बस हादसे के बाद शोक में डूबा पन्ना, पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
- Nupur Sharma: पैगंबर विवाद में नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन में मुंबई पुलिस, समन भेजकर दर्ज करेगी बयान
- केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग, देखकर भागने लगे लोग, देखें वीडियो
- Sidhu Musewala murder case : कनाडा, इटली और दुबई तक जुड़े है गैंग के तार, जानिए पंजाब में गैंगवॉर की असली कहानी
- वाराणसी बम विस्फोट मामले का 16 साल बाद फैसला, दोषी आतंकी वलीउल्लाह को फांसी, डेढ़ दर्जन लोगों की गई थी जान
राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, 8 की मौत
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसा मेगा हाइवे पर गुडा मलानी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। बोलेरो एक बारात का हिस्सा थी और विवाह स्थल से महज 8 किलोमीटर पहले तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर से टकरा गया।
हादसा इतना भयावह था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पुनमा राम (45), प्रकाश बिश्नोई (28), मनीष बिश्नोई (12), प्रिंस बिश्नोई (5), भागीरथ राम (38), पुनमा राम (48), मांगीलाल (38) और बुधराम (40) के रूप में हुई है।
