Raksha Bandhan : Window of Memory | राखी : रंगीली यादों का झरोखा
ND
NDपक्की डोर है राखी
बहना का प्यार और
भाई का विश्वास है राखी
यह किसी पूछ-परख का
रिश्ता नहीं बल्कि
बहना के हक की दरकार है राखी
देहरी पर बैठी बहना को
भाई के आगमन के हिलोरे देती
शीतल बयार है राखी
मायके का एक आसरा
सिर पर भाई के हाथ का
सुकून और मीठा अहसास है राखी
जुदाई के गम में
मिलन की आस और
आँसूओं से छलकता प्यार है राखी
मीठी शरारतों का
बचपन की यादों का
चलता-फिरता चित्रहार है राखी।

