1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. leopard strays into residential area in Alwar

अलवर के रिहायशी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने 3 घंटे में पकड़ा

leopard strays in residential area
Rajasthan news in hindi : राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को एक तेंदुआ एक रिहायशी कॉलोनी में घुस गया। वन विभाग की टीम ने उसे तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बेहोश कर पकड़ लिया।
 
तेंदुआ मंगलवार सुबह आर आर कॉलेज इलाके से निकलकर खदाना मोहल्ले में आ गया था। उसे देख कर लोग दहशत में आ गए और उन्होंने वन अधिकारियों को सूचित किया। हालांकि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। वन विभाग की टीम ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया।
 
वन रेंजर शंकर सिंह शेखावत ने बताया कि तेंदुए की आवाजाही पिछले एक महीने से आरआर कॉलेज परिसर के आसपास थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को कॉलेज परिसर स्थित स्टाफ रूम के पास तेंदुए के पंजों के निशान देखे गये थे। मंगलवार सुबह तेंदुआ कॉलेज परिसर से निकलकर डेढ़ किलोमीटर दूर कंपनी बाग इलाके में देखा गया था। वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर कंपनी बाग से पकड़ लिया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
एसपीयू के कुलसचिव रावत ने किया राजस्थान से आए अतिथियों का स्वागत