मंगलवार, 25 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. कुंभ मेला
  2. प्रयागराज कुंभ मेला 2025
  3. प्रयागराज कुंभ यात्रा गाइड
  4. prayagraj kumbh ka antim snan shubh yog 2025
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (17:20 IST)

महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अंतिम अमृत स्नान में बन रहे हैं 5 शुभ योग, करें 5 कार्य, स्नान का मिलेगा दोगुना पुण्य

महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अंतिम अमृत स्नान में बन रहे हैं 5 शुभ योग, करें 5 कार्य, स्नान का मिलेगा दोगुना पुण्य - prayagraj kumbh ka antim snan shubh yog 2025
Prayagraj Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में कुल 6 अमृत स्नान थे और अब महाशिवरात्रि के दिन का अंतिम अमृत स्नान बचा है जो 26 फरवरी 2025 बुधवार के दिन होगा। इस दिन 5 शुभ योग में होगा कुंभ मेला का महास्नान। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त और 5 शुभ योग को जानकर आप कुंभ में गंगा नदी में स्नान करेंगे तो आपको 5 कार्य भी अवश्य करना चाहिए। इससे मिलेगा कुंभ स्नान का दोगुना फल।ALSO READ: पवित्र स्नान के लिए जाना था महाकुंभ, सड़कों पर था जाम, नाव से किया 248 किमी का सफर
 
महाशिवरात्रि पर 5 महासंयोग:- 
1. महाशिवरात्रि: इस दिन महाशिवरात्रि है जोकि अपने आप में ही एक बड़ा संयोग और शुभ दिन है।
2. अमृत काल: इस दिन सुबह 07:28 से 09:00 बजे तक अमृत काल रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का स्नान प्रात: 05:09 से 05:59 के बीच होगा।
3. श्रवण नक्षत्र: इस दिन चतुर्दशी, बुधवार और श्रवण नक्षत्र का योग संयोग भी है। चतुर्थी के देवता शिव, बुधवार के देवता गणेश और श्रवण नक्षत्र के देवता विष्णु हैं।
4. छत्र योग: इस दिन सबसे दुर्लभ शुभ योग छत्र योग रहेगा। यानी चतुर्थ से दशम भाव के बीच सभी ग्रह रहेंगे।
5. त्रिग्रही योग: इस दिन सूर्य, बुध और शनि का विशेष त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग में बुधादित्य का योग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है।ALSO READ: महाकुंभ में बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंची प्रयागराज
 
महाशिवरात्रि पर करें 5 शुभ कार्य: 
1. तर्पण: कुंभ स्नान करने के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। 
2. दान: कुंभ स्नान के बाद यथाशक्ति ब्राह्मण या गरीबों को दान दक्षिणा दें। 
3. दीपक: सायंकाल के समय शिव मंदिर में दीया इस तरह जलाएं कि वह रातभर जलता रहे। इससे अपार धन-संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
4. पाठ: इस दिन शिव चालीसा, हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, पितृसूक्त या अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करें।
5. पूजा: शिवजी, चंद्रदेव, सूर्यदेव, विष्णुजी, लक्ष्मीजी, गणेशजी और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से घाट पर ही करें। 
 
कैसे करें महाशिवरात्रि वाले दिन गंगा में स्नान?
-प्रात:काल प्रथम प्रहर में ही स्नान करना शुभ होता है। इससे प्रजापत्य का फल प्राप्त होता है।
-कुंभ में नदी स्नान में डुबकी लगाने से पूर्व तट से दूर स्नान करके शरीर को पवित्र कर लें। इसे मलापकर्षण स्नान कहा गया है। यह अमंत्रक होता है
-मलापकर्षण करने के बाद नदी को नमन करें और फिर जल में घुटनों तक उतरें।
-इसके बाद शिखा बांधकर दोनों हाथों में पवित्री पहनकर आचमन आदी से शुद्ध होकर दाहिने हाथ में जल लेकर शास्त्रानुसार संकल्प करें।
-स्नान से पूर्व पहले पवित्री अर्थात जनेऊ को स्नान कराएं। इसके बाद शिखा खोल दें।
-इसके बाद इस मंत्र को बोलें- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।
-इसके बाद  जल की ऊपरी सतह हटाकर, कान औए नाक बंद कर प्रवाह की और या सूर्य की और मुख करके जल में 5 डुबकी लगाएं। 
-डुबकी लगाने के बाद खड़े होकर जल से तर्पण करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
-इसके बाद जल से बाहर निकलकर शुद्ध वस्त्र पहनें और फिर पंचदेवों की पूजा करें।
-पूजा के बाद ब्राह्मणों या गरीबों को दान दें।
ये भी पढ़ें
इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य