विजय गोयल : प्रोफाइल
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय पटल पर आए विजय गोयल नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने हैं। 4 जनवरी 1954 को जन्मे गोयल को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता चरतीलाल गोयल दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे। विजय गोयल अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में युवा और खेल मामलों के राज्यमंत्री रह चुके हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स के छात्र रहे गोयल 1977-78 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। ग्यारहवीं, बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य रहे गोयल 2016 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। जयप्रकाश आंदोलन के दौरान तीन माह जेल में रहे गोयल ने दिल्ली को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया। उन्हें खेलों में काफी रुचि है। वे बास्केटबॉल के खिलाड़ी रहे हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय तथा दिल्ली का खो-खो में प्रतिनिधित्व किया है।
विजय गोयल भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने राजधानी में बिजली, पानी, और अनाधिकृत कालोनियों का मुद्दा जोर शोर से उठाया। उन्होंने लॉटरी बंद कराने के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाया और दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार की सम-विषम योजना का अपने संगठन लोक अभियान के बैनर तले विरोध किया।