1. खेल-संसार
  2. »
  3. लंदन ओलिम्पिक 2012
  4. »
  5. ओलिम्पिक समाचार
Written By भाषा

रोमांचक अंदाज में लंदन पहुंची मशाल

लंदन ओलिम्पिक
FILE
ओलिम्पिक की मशाल शुक्रवार को रोमांचक अंदाज में लंदन पहुंची। सेना के हेलिकाप्टर में लाई गई मशाल को नौसेना के एक कमांडो ने धरती पर उतारा।

ब्रिटिश राजधानी में सूर्यास्त के समय रॉयल मरीन के मार्टिन विलियम्स थेम्स नदी पर चक्कर काटते सी किंग हेलिकाप्टर से उतरे। ओलिम्पिक मशाल की ज्योत एक लालटेन में सुरक्षित थी और यह लालटेन उसकी बेल्ट से बंधी थी। फिल्मी अंदाज से वह 8 बजकर 12 मिनट पर ऐतिहासिक टावर के करीब उतरा जिसके ठीक सात दिन बाद खेल शुरू होने की घोषणा की जाएगी।

अफगानिस्तान में 2008 में चोटिल हुआ विलियम्स अब फिट हैं जिसने मशाल ब्रिटिश एथलीट कैली होम्स को सौंपी। होम्स 2004 के एथेंस ओलिम्पिक में 800, 1500 मीटर की दौड़ जीत चुकी हैं।

उन्होंने इस ज्‍योत से ओलिम्पिक मशाल जलाई। यह ज्योत रात में लंदन टावर पर रहेगी। ग्यारहवीं सदी के इस किलो में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय समारोहों में पहने जाने वाले अपने गहने रखती थी। ओलिम्पिक के पदक भी यहीं रखे गए हैं। सात दिन तक मशाल राजधानी का दौरा करेगी। इससे 12800 किलोमीटर की ब्रिटेन और आयरलैंड की उसकी यात्रा भी संपन्न होगी।

लंदन ओलिम्पिक आयोजन समिति के प्रमुख सेबेस्टियन कू ने कहा कि वह मशाल का स्वागत करके काफी प्रसन्न हैं। लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन ने कहा कि ओलिम्पिक की मशाल यहां पहुंचने के साथ ही लंदन तीन बार खेलों की मेजबानी करने वाला पहला देश हो गया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें