dharma sangrah

प्रीत चौधरी प्रारंभिक फेलोज क‍ी ट्रेनिंग लेंगे

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (15:30 IST)
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लास एं‍जिलिस ने हाल ही में घोषणा की है कि इसने एक पांच-सप्ताह का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है जोकि बायोसाइंस के आंत्रेप्रेन्योर्स के लिए है। इसमें एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर और वैज्ञानिक भी उद्‍घाटक सदस्यों में शामिल होंगे।   
 
यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया, केक स्कूल ऑफ मेडिसिन, प्रोफेसर प्रीत चौधरी भी 11 वे प्रारंभिक फेलोज और टीम मेम्बर्स के तौर पर एलए बायास्टार्ट में भाग लेंगे। चौधरी एक ऐसी कंपनी का सह-संस्थापक बनने जा रहे हैं जोकि प्रमुख रूप से कैंसर के इलाज पर केन्द्रित है। यह कार्यक्रम बायोसाइंस उद्यमियों के लिए है जिनकी घोषणा पिछले महीने की गई थी और यह फिलहाल परिसर में चल रहा है। 
 
पांच सप्ताह के इस कार्यक्रम को अमेरिकी आर्थिक विकास प्रशासन फंड कर रहा है और एलए बायोस्टार्ट 
स्टार्टअप कंपनियों के लिए ट्रेनिंग, मेंटरिंग और कारोबारी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। एलए बायोस्टार्ट ट्रेनिंग लास एंजिलिस क्लीनटेक इनक्यूबेटर में होती है और जोकि नि:शुल्क होती है जिसमें उद्योग क्षेत्र के शीर्ष विशेषज्ञ भाग लेते हैं। 
 
विदित हो कि चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालर के स्नातक हैं जहां से उन्होंने मेडिकल डिग्री ली है और इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस, शिकागो से डॉक्ट्रेट हासिल की है। फिलहाल वे जेन एनी नोल डिवीजन, हैमेटोलॉजी और सेंटर फार द स्टडी ऑफ ब्लड डिजीज में कार्यरत हैं।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख