1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. largest Hindu temple
Written By

ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

largest Hindu temple
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर बताए जा रहे एक दुर्गा मंदिर को इस रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे देश में बढ़ती भारतीय आबादी की काफी समय से लंबित इच्छा पूरी जाएगी।

 
विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबोर्न के पास रॉकबैंक में मंदिर में धार्मिक प्रवचन और भजन के अलावा दशहरा जैसे हिन्दू त्योहार आयोजित होंगे। मंदिर पिछले 5 साल से निर्माणाधीन था।
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बाशिंदों की संख्या 2004 के 1,32,800 से बढ़कर 2014 में 3,97,200 हो गई है, जो तिगुनी वृद्धि है। हिन्दू धर्म ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ते धर्मों में शामिल है। (भाषा)