मौत के दोषी को वापस भेजा
|
नौ साल पहले कार की टक्कर से एक ब्रिटिश कोलंबियाई महिला को मार देने के दोषी भारतीय कनाडा़ई नागरिक को भारत वापस भेज दिया गया है। सुखवीर सिंह खोसा को बहादुर सिंह भालरू के साथ वर्ष 2000 में वैंकूवर निवासी इरीन थोरपे की मौत के मामले में दोषी पाया गया था।
51 वर्षीय थोरपे उस समय मारी गई थी जब एक तेज गति से दौड़ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के समय महिला शाम की सैर के लिए बाहर निकली थी। कनाडा़ बार्डर सर्विसेज एजेंसी ने बताया कि खोसा को मंगलवार को कनाडा से निकाल दिया गया और वह अब भारत में है।
