1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

एनआरआई दे सकेंगे वोट

एनआरआई
ND

लाखों प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को मतदान का अधिकार देने की माँग जल्द पूरी हो सकती है। एनआरआई के वोटिंग के अधिकार की माँग पर विचार के लिए केन्द्र सरकार की ओर से गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने वोटिंग संबंधी मसौदे पर अपनी मुहर लगा दी है। अब केंद्रीय कैबिनेट इस पर विचार करेगी।

प्रवासी मामलों के मंत्रालय द्वारा करीब 4 साल पहले तैयार मसौदा 'लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक' को रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता वाले जीओएम ने मंजूरी दे दी। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने कहा कि रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाले जीओएम ने विधेयक को हम कैबिनेट के सामने पेश करने वाले हैं और इसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सरकार ने 2006 में राज्यसभा में विधेयक को पेश किया था, जिसमें लोक प्रतिनिधित्व विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव दिया गया था, ताकि प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार दिया जा सके।