1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
Written By WD

मसालेदार ट्यूना

मसालेदार ट्यूना
ND

सामग्री :
300 ग्राम ट्यूना मछली तेल में रखी हुई, 1 कप कद्दूकस कि‍या हुआ नारि‍यल, 1 चम्‍मच अदरक- लहसुन का पेस्‍ट, 1 चम्‍मच हल्‍दी का पेस्‍ट, 2 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, आधा चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 1 प्‍याज, 4 हरी मि‍र्च, आधा कप पानी, कढ़ी पत्ता, और स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि ‍:
प्‍याज और हरी मि‍र्च को बारीक काट लें। एक बर्तन में नारि‍यल, अदरक-लहसुन का पेस्‍ट, प्‍याज, हरी मि‍र्च, धनि‍या पावडर, लाल मि‍र्च पावडर, हल्‍दी पावडर लें और पेस्‍ट बना लें। जरूरत हो तो उसमें थोड़ा पानी डालें।

अब एक बर्तन में ये पेस्‍ट डालें और उसमें पानी डालें। अब इसमें हल्‍दी का पेस्ट और कढ़ी पत्ता डालें। उसे अच्‍छी तरह मि‍लाएँ और उबलने दें।

अब केन में से ट्यूना मछली नि‍कालकर उसका तेल नि‍काल दें और उसे मि‍श्रण में डालें। स्‍वाद के लि‍ए नमक छि‍ड़कें और पकने के लि‍ए ढँक दें और गरम-गरम परोसें।
लेखक के बारे में
WD