विधि : सर्वप्रथम चिकन को साफ करके काट लें। शिमला मिर्च भी काट लें। लहसुन चौप करके रख लें। अब पैन में तेल डालें और गरम होने पर लहसुन डालें।
अब इसमें शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद कटे हुए चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह भूनें तथा पकने पर टमाटर सॉस, नमक व व्हाइट पेपर स्वादानुसार डालें। अब गर्मागर्म पैपरोनी चिकन सर्व किए जाने के लिए तैयार है।