मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why anil vij wants to boycott rahul ganghi
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 मई 2023 (10:27 IST)

भाजपा नेता अनिल विज ने क्यों कहा, राहुल गांधी का बहिष्कार करना चाहिए

भाजपा नेता अनिल विज ने क्यों कहा, राहुल गांधी का बहिष्कार करना चाहिए - Why anil vij wants to boycott rahul ganghi
Rahul Gandhi News : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आलोचना से देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने राहुल पर पीएम मोदी के अपमान का आरोप लगाते हुए उनका बहिष्कार करने की बात कह दी।
 
अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, दुनिया भर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसे हुए कहा कि पीएम मोदी भगवान को भी समझा सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सब पता होने का भ्रम। पीएम मोदी भी उनमें से एक हैं। वे सोचते हैं कि ये इतिहाकारों को इतिहास, वैज्ञानिकों को विज्ञान और सैनिकों को युद्ध के बारे में बता सकते हैं।
 
राहुल ने कहा कि ये लोग सोचते हैं कि उन्हें भगवान से भी ज्यादा पता है, वे भगवान को भी समझा सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि ब्रह्मांड कैसे बनाना है ये भी वह भगवान को बता सकते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन कुछ काम नहीं किया और यात्रा का असर बढ़ता गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि 'भारत जोड़ो' का आइडिया सबके दिलों में है।
Edited by :  Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भाजपा कार्यकर्ता ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताया IPL!