सम्बंधित जानकारी
- रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत में मोबाइल इंटरनेट की दर दुनिया में सबसे कम
- रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी
- Vodafone के बाद Airtel ने भी मोबाइल कॉल और डेटा दरों में की 42% की वृद्धि, बढ़ोतरी के बदले ग्राहकों को मिलेगा फायदा
- स्पेक्ट्रम भुगतान में 2 साल की मोहलत से दूरसंचार क्षेत्र को मिलेगी राहत
- Jio से जुड़े 70 लाख उपभोक्ता और दूसरों से टूटे 49 लाख ग्राहक
Vodafone करेगा दूरसंचार विभाग को 2500 करोड़ रुपए का भुगतान
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया लि. ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सांविधक बकाया मद में दूरसंचार विभाग को सोमवार को तत्काल 2500 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए कंपनी को अधिकृत किया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस सप्ताह के समाप्त होने से पहले 1000 करोड़ रुपए का और भुगतान करेगी।
वोडाफोन आइडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, निदेशक मंडल स्थिति का आगे आकलन करेगी, कैसे अतिरिक्त भुगतान किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद निदेशक मंडल कंपनी को एजीआर (समायोजित सकल आय) बकाया मद में 2500 करोड़ रुपए तत्काल दूरसंचार विभाग को भुगतान करने के लिए अधिकृत किया है।
साथ ही इसी सप्ताह 1000 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। दूरसंचार विभाग के अनुमान के अनुसार, वोडाफोन आइडिया पर 53000 करोड़ रुपए से अधिक सांविधिक बकाया है।
