शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Veteran industrialist Rahul of 'Hamara Bajaj' is no more
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (16:36 IST)

नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति 'हमारा बजाज' के राहुल

नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति 'हमारा बजाज' के राहुल - Veteran industrialist Rahul of 'Hamara Bajaj' is no more
पुणे। देश के दिग्गज उद्योगपति और बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया। बजाज पिछले कई दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। 2001 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 
 
राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था। उनके दादा जमनालाल बजाज ने 1926 में बजाज ग्रुप की स्थापना की थी। इसके बाद 1942 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी कमलनयन बजाज ने संभाली।
 
राहुल बजाज ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, वहीं 1958 में उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 1968 में बजाज ऑटो के सीईओ बने।
 
राहुल बजाज को 2001 में उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 'नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' नामक फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्रदान किया गया। वे 2006 से 2010 के बीच राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सीआईआई राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया।
ये भी पढ़ें
बुर्के पर क्‍या है इन देशों में नियम, 40वें दशक में डॉ अंबेडकर ने क्‍या कहा था बुर्के पर?