• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Two CRPF jawans taking training got chest pain, both died of heart attack
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जून 2023 (16:05 IST)

ट्रेनिंग ले रहे CRPF के दो जवानों के सीने में उठा दर्द, हार्ट अटैक से दोनों की मौत

heart attack
heart attack : हार्ट अटैक अब किसे आएगा और किसे नहीं यह कहा नहीं जा सकता। मेडिकल की दुनिया के लिए ये एक बडी चुनौती बनता जा रहा है। आए दिन नौजवानों को हार्ट अटैक आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब ट्रेनिंग के दौरान CRPF के दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

दरअसल, झारखंड में ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ 133 बटालियन मणिपुर के जवान हवलदार प्रेम कुमार सिंह और 7 बटालियन गिरिडीह से बिहार के बक्सर निवासी शंभू राम गौड़ को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्‍हें मेडिट्रीना अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह को लेकर जांच की जा रही है। जमशेदपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर गुरुवार को 1:30 बजे जवान प्रेम कुमार सिंह और 3:30 बजे शंभू राम गौड़ की मौत हो गई। दोनों जवान साल 2001 और 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।

नहीं किया था कठिन एक्‍सरसाइज : सीआरपीएफ के अधिकारियों इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए जवानों के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को किसी भी तरह का कठिन शारीरिक एक्सरसाइज नहीं कराया था। बानालोपा स्थित 193 बटालियन के मुख्यालय स्थित फाइलिंग रेंज में प्रशिक्षण लेने आए 275 जवानों में से 265 जवानों ने प्रशिक्षण लिया था। यह प्रशिक्षण सुबह लगभग 10.30 बजे समाप्त हुआ और फिर सभी जवान अपने अपनी बैरक में लौट गए थे।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
UP: 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत