Daily Horoscope
✕

नेता पुत्र की अनोखी शादी, न्य‍ोता डिजिटल, उपहार देहदान...

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (18:52 IST)
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के पुत्र की अनोखी शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी मित्रों और सगे-संबंधियों को डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजा गया है।
 
 
बिहार सरकार के दहेज और बाल विवाह के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 03 दिसंबर को अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी बेहद सादगी से करने का फैसला किया है। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियों समेत अन्य लोगों को महंगे कार्ड की बजाय ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। 

इस कार्ड पर लिखा गया है कि इस विवाह में दहेज नहीं लिया गया है। मोदी इस शादी के जरिये एक नई पहल करने जा रहे हैं। उनके बेटे की इस शादी समारोह में न तो बैंड-बाजा बजेगा और न ही आगंतुकों को भोजन मिलेगा। 
 
आगंतुकों को लजीज व्यंजन के स्थान पर प्रसाद के तौर पर दो लड्डू दिए जाएंगे। इसके अलावा समारोह में आने वाले अतिथियों को विवाह के समय वर और वधू द्वारा एक-दूसरे को दिए जाने वाले वचनों की हिंदी में अनुवादित पुस्तिका भेंट की जाएगी।
 
इस शादी में आने वाले को कोई उपहार लेकर नहीं आना है और यदि वे इस शुभ मौके पर कुछ भेंट करना ही चाहते हैं तो वैसे लोग समारोह स्थल पर ही लगे दधिची देहदान समिति के स्टाल पर जाकर मृत्यु के बाद शरीर दान करने का शपथ पत्र भर सकते हैं। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख