1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sridevi Sushma Swaraj

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाने में सुषमा स्वराज ने भी की मदद

Sridevi
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आ चुका है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत में लाने में दुबई में भारत एम्बेसी के साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी काफी मदद की। 
यह बात एक ट्वीट में सामने आई है। दुबई में विधि विभाग की अनुमति मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य उनके पार्थिव शरीर को एक चार्टर्ड विमान में लेकर रवाना हुए थे। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज विदेश के भारतीयों के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। सोशल मीडिया ट्‍विटर के जरिए उन्होंने कई विदेशों में कई भारतीयों की मदद की है।
अगला लेख
देशभर में बीएसएनएल की 4जी सेवा इस साल के अंत तक