शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi will not celebrate her birthday due to corona and kisan andolan
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (23:43 IST)

किसान आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

किसान आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी - sonia gandhi will not celebrate her birthday due to corona and kisan andolan
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोनावायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। सोनिया का जन्मदिन 9 दिसंबर को है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सोनिया के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें। कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निसान मैग्नाइट का धमाका, मिली 5,000 बुकिंग