1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi

सोनिया ने तोड़ी चुप्पी, सरकार को दी जांच की चुनौती

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में उन पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से असत्य एवं निराधार बताया और सरकार को चुनौती दी कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी करे।
 
इस विवाद में नाम आने के बाद सोनिया ने बुधवार को पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसी के द्वारा उनका नाम लिए जाने से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहती हूं कि सारे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है।
 
उन्होंने बातचीत में कहा कि वे पिछले 2 साल से सरकार में हैं। उनको इस मामले की जांच करने दीजिए, सच सामने आ जाएगा। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। (वार्ता) 
अगला लेख
उ.कोरिया के भड़काऊ कृत्यों से अमेरिका चिंतित