बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (15:56 IST)

कश्मीर-चीन पर विपक्ष को साधेंगे राजनाथ-सुषमा

Home Minister Rajnath
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं को चीन के साथ जारी गतिरोध और कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में बैठक के लिए प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जहां दोनों वरिष्ठ मंत्री भारत-चीन सीमा पर वर्तमान स्थिति और जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी देंगे। 
 
विपक्षी नेताओं को सरकार के कदम से भी अवगत कराया जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले सरकार एक तरह से अपने सबसे बड़े पड़ोसी देश और कश्मीर मुद्दे से निपटने के बारे में आम सहमति बनाना चाहती है।
 
ताजा गतिरोध के संबंध में भारत ने चिंता व्यक्त की है कि भारत-तिब्बत से सटे सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में चीन यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण करने से रोका था। 
 
इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोकलां है और इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा कर रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले में 7 श्रद्धालु मारे गए हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कर रहा था गंदी हरकत, रेलमंत्री को शिकायत...