राहुल गांधी बोले, ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी, करने दी एक और घोषणा
Rahul Gandhi attacks PM Modi : भारत के रूस से तेल नहीं खरीदने संबंधी ट्रंप की घोषणा पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने ट्रंप को एक और घोषणा करने दी। उन्होंने दावा किया कि मोदीजी ट्रंप से डरते हैं।
ALSO READ: क्या रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पीएम मोदी, ट्रंप से डरते हैं। उन्होंने ट्रंप को ये एलान करने दिया कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा। बार-बार की अनदेखी के बावजूद बधाई संदेश भेजे जाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि वित्त मंत्री का अमेरिकी दौरा भी रद्द हो गया। पीएम मोदी शर्म अल शेख नहीं गए। ऑपरेशन सिंदूर पर भी पीएम मोदी ने ट्रंप का विरोध नहीं किया।
क्या है ट्रंप का दावा : समाचार एजेंसी ANI ने जब ट्रंप से सवाल किया कि क्या वे भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि हां, जरूर। वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मेरे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है और उन्होंने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे।
हालांकि भारत सरकार ने अभी तक ट्रंप के दावे की पुष्टि नहीं की है। भले ही ट्रंप यह दावा कर रहे हो लेकिन भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह रूस से तेल खरीदता रहेगा।
edited by : Nrapendra Gupta