• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi said that farmers are the strength of India
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 16 जुलाई 2023 (17:58 IST)

किसान भारत की ताकत हैं : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi's visit to Haryana : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राहुल ने 8 जुलाई को सोनीपत जिले के मदीना गांव की यात्रा की थी और किसानों से उनके खेतों में बातचीत की थी।
 
गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में उनके साथ रोटी भी खाई थी। उन्होंने आठ जुलाई को सोनीपत जिले के मदीना गांव की यात्रा की थी और किसानों से उनके खेतों में बातचीत की थी।
 
उन्होंने लघु वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत। सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एकसाथ किसानी कर रहे हैं।
Rahul Gandhi
गांधी ने ट्वीट में कहा, उनके साथ मिलकर खेतों में हाथ बंटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोलकर कई बातें हुईं। गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा, सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान- अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं, तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुनें, उनकी बात समझें, तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किसानों के साथ पूरी बातचीत का वीडियो लिंक भी साझा किया। कांग्रेस ने ट्वीट किया, भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है- उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है, लेकिन उनकी तपस्या को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Ajit Pawar से क्या बोले Sharad Pawar, प्रफुल्ल पटेल ने किया खुलासा, BJP का भी बयान