गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Poet Pushyamitra Upadhyay furious at Priyanka Gandhi's recitation
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (19:20 IST)

प्रियंका गांधी के कविता पाठ पर भड़के कवि पुष्यमित्र, लगाया यह आरोप...

प्रियंका गांधी के कविता पाठ पर भड़के कवि पुष्यमित्र, लगाया यह आरोप... - Poet Pushyamitra Upadhyay furious at Priyanka Gandhi's recitation
हाल ही में अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान चित्रकूट में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते समय एक कविता 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे' का पाठ करने से कवि पुष्यमित्र उपाध्याय भड़क गए। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीति के लिए कविता का इस्तेमाल किया। उन्होंने प्रियंका पर कविता चोरी का आरोप लगा दिया।

खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट पहुंची थीं। यहां मंदाकिनी नदी के रामघाट पर उन्होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद को संबोधित किया था। इसी दौरान उन्होंने कविता पाठ कर महिलाओं से आह्वान किया कि उन्हें खुद के हालात बदलने के लिए स्वयं संघर्ष भी करना होगा।

प्रियंका के इस आह्वान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि महिलाओं के लिए प्रियंका का यह आह्वान कविता के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय के गले नहीं उतरा। उन्होंने प्रियंका पर यह कहते हुए कविता चोरी का आरोप लगा दिया कि मैं आपका विरोधी हूं।

कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने ट्वीट कर लिखा, प्रियंका गांधी जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनैतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा? गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लगातार एक्शन में हैं। 
ये भी पढ़ें
मुफ्त प्यार बांटने के लिए 9 महिलाओं संग एक ही समारोह में रचाया ब्याह, पहली पत्नी ने किया प्रेरित