सम्बंधित जानकारी
- होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम
- बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
- टिकट बुकिंग से लेकर UPI नियमों तक 1 अक्टूबर से क्या क्या बदला?
- दशहरे से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम?
- केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- देश को मुश्किल में डाल दिया, ट्रंप-मोदी रिश्तों पर भी बोले
LPG को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर चौतरफा हमला, कांग्रेस और शिवसेना UBT ने उठाए सवाल
LPG Price Hike: भारत में रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। दूसरी ओर, शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब दाम कम थे तो जनता को कोई फायदा नहीं हुआ, तेल कंपनियों को मुनाफा मिलता रहा लेकिन जैसे ही दाम बढ़े तो सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए।
मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिसका असर देश में दिख रहा है। नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, इजराइल को 'फादर' बता दिया और इनके भारत लौटते ही इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया। आज भारत भी अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग में झुलस रहा है।
नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिसका असर देश में दिख रहा है।
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, इजराइल को 'फादर' बता दिया और इनके भारत लौटते ही इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया। आज भारत भी अमेरिका-इजराइल और… pic.twitter.com/nWoZT0AKxA
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए। देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी जवाबदेही से भाग रहे हैं। तो वहीं देश में संसद सत्र चल रहा है और मोदी जी तमिलनाडु में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं- मोदी जी, दिल्ली वापस आइए और जो आपने गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी बताई थी, उसका लाभ देश के लोगों को दीजिए और लोगों की मुश्किल को खत्म कीजिए।
कांग्रेस सांसद की पीएम को नसीहत
दूसरी ओर, राज्यसभा में कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने कहा- जब प्रधानमंत्री या VVIP नेता कहीं जनसभा करते हैं, प्रशासनिक अमला महीनों पहले से तैयारी में जुट जाता है। इसमें सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम के लिए बने अस्थायी ढांचों पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं- ये संसाधनों की बर्बादी है। ऐसे में अगर इन कार्यक्रमों के लिए स्थायी मंच बना दिए जाएं तो न सिर्फ करोड़ों रुपए बचेंगे, बल्कि कार्यक्रम की गरिमा भी बढ़ जाएगी।
शिवसेना यूबीटी ने भी साधा निशाना
शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि USA लगातार बोल रहा था ईरान पर किसी तरीके की कार्रवाई करेंगे। युद्ध शुरू होने से 2 दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री इजराइल पहुंचे थे। युद्ध की शुरुआत इजराइल की ओर से की गई थी और अमेरिका ने उसका साथ दिया।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "USA लगातार बोल रहा था ईरान पर किसी तरीके की कार्रवाई करेंगे। युद्ध शुरू होने से 2 दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री इजराइल पहुंचे। सबसे पहले युद्ध इजराइल की तरफ से शुरू हुआ और US ने उसे समर्थन दिया। सत्र के दौरान… pic.twitter.com/zBOi7Cjybs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2026
चतुर्वेदी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब दिया कि हमारे पास 72 दिन का तेल भंडार है। LPG स्टॉक है, LNG पर कोई किल्लत नहीं है और हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि जब दाम कम थे तो जनता को कोई फायदा नहीं हुआ और तेल कंपनियों को मुनाफा मिलता रहा लेकिन जैसे ही दाम बढ़े तो सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। आज गैस पर निर्भर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। पुणे में शवदाह गृह को बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आपने क्या तैयारी की थी?
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
