1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nawab malik daughter gives 2 proof on sameer wankhede

नवाब मलिक की बेटी का बड़ा खुलासा, समीर वानखेड़े पर दिए 2 सबूत

sameer wankhede
NCP नेता और महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और NCB अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में नवाब मलिक की बेटी निलोफर की एंट्री हुई है। निलोफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की शादी का कार्ड और सर्टिफिकेट जारी किया है। 
 
उन्होंने एनसीबी अधिकारी के खिलाफ दोनों दस्तावेज साझा करते हुए लिखा कि समीर वानखेड़े और उनका परिवार सबूत होने के बावजूद इंकार कर रहा है।
 
उन्होंने एक निमंत्रण पत्र जारी कर कहा कि ये है समीर दाऊद वानखेड़े की शादी का निमंत्रण पत्र। अजीब बात है कि इन पुख्ता सबूतों को वानखेड़े परिवार स्वीकार करने से इंकार कर रहा है।
 
निलोफर खान ने जो शादी का कार्ड साझा किया है, उसमें लड़की का नाम शबाना और लड़के का नाम समीर लिखा है। इस कार्ड में समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद और माता का नाम जहीदा वानखेड़े लिखा हुआ है 
 
साथ में एक मैरिज सर्टिफिकेट भी शेयर किया गया है। निलोफर का दावा है कि यह एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की शादी का सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेट बांद्रा मैरिज रजिस्ट्रेट ऑफिस का है। इसमें 3 गवाहों के भी हस्ताक्षर हैं, जिनके नाम हैं- यासमीन अजीज खान, निखिल और ग्लेन पटेल। दूल्हे का नाम समीर वानखेड़े और लड़की का नाम डॉ. शबाना कुरैशी है।
अगला लेख
गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल पर सचिन पायलट खुश, बोले- दूर की गई कमियां