मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nasa features 3 entries from indian kids for its 2019 calendar
Written By
Last Modified: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (14:58 IST)

NASA के वार्षिक कैलेंडर पर भारतीय बच्चों का कमाल... नौ साल की दी‍पशिखा ने बनाया कवर पेज

NASA के वार्षिक कैलेंडर पर भारतीय बच्चों का कमाल... नौ साल की दी‍पशिखा ने बनाया कवर पेज - Nasa features 3 entries from indian kids for its 2019 calendar
NASA के वार्षिक कैलेंडर पर भारतीय बच्चों ने कमाल दिखाया है। नासा की ओर से इस बार कर्मिशयल क्रू प्रोग्राम 2019 चिल्ड्रन आर्ट वर्क कैलेंडर लांच किया गया। इसके कवर पेज पर उत्तर प्रदेश की नौ साल की दीपशिखा का बनाया चित्र है। 
 
इस कैलेंडर में साल के 12 महीनों के लिए बच्चों के द्वारा तैयार आर्ट वर्क का प्रयोग किया है। कवर पेज पर भारतीय बच्ची के साथ तीन और बच्चों का आर्ट वर्क इस कैलेंडर पर है। 
 
महाराष्ट्र के 10 साल के इंद्रयुद्ध और 8 साल के श्रीहन का बनाया आर्ट वर्क भी इस कैलेंडर में शामिल हैं। इन दोनों ने साथ में यह आर्ट वर्क तैयार किया। इसके अलावा 12 साल के तमिलनाडु के थेमुकिलिमन का आर्ट वर्क भी कैंलेंडर में शामिल है। 
 
2 महीनों का कैलेंडर एक थीम पर आधारित है जो अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा है। हर महीने के लिए अंतरिक्ष से जुड़ा कोई मास्टरपीस थीम के तौर पर सिलेक्ट किया गया। 
 
इंद्रयुद्ध और श्रीहन के बनाए आर्ट वर्क की थीम लिविंग एंड वर्किंग इन स्पेस है। थेमुकिलिमन की थीम स्पेस फूड है। कैंलेडर के लिए नासा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'जिन आर्ट वर्क को इस कैलेंडर में शामिल किया गया है वेसभी किसी न किसी अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मामले को बताते हैं। स्पेस स्टेशन में रह रहे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की जिंदगी, काम आदि को बच्चों ने काफी अच्छी तरह से समझा।' 
 
 
नासा के मुताबिक 'बच्चों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उत्सुकता जगाने के लिए इस आर्ट वर्क का आयोजन किया गया। भविष्य के अंतरिक्ष वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने की यह हमारी कोशिश थी। हम उन सभी बच्चों के आर्ट वर्क की सराहना करते हैं जो इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।